[ad_1]

अलीपुरद्वार, 03 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों में केंद्रीय बल पहुंच चुकी है। वहीं, अलीपुरद्वार जिले में भी केंद्रीय बल की दो कंपनियां पहुंची है। जिले में पहुंची केंद्रीय बल की दो कंपनियों ने रविवार सुबह से रूट मार्च शुरू कर दिया है। सुबह जिले के अलीपुरद्वार के एक नंबर ब्लॉक के शालकुमार बाजार में केंद्रीय बल ने रूट मार्च किया। सोनापुर चौकी की पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की दो कंपनियों ने रूट मार्च किया। बताया गया है कि रविवार को केंद्रीय नल के जवानों ने ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा