[ad_1]

सिलीगुड़ी, 9 जनवरी (हि.स.)। सेवक कोरोनेशन ब्रिज से छलांग लगाने वाले सिलीगुड़ी के युवक गौर मंडल का शव बरामद कर लिया गया है।भक्तिनगर थाना की पुलिस ने लालटुंग बस्ती संलग्न तीस्ता नदी के किनारे से सोमवार देर शाम युवक का शव बरामद किया। शव शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि तीन जनवरी की शाम सेवक के कोरोनेशन ब्रिज से सिलीगुड़ी के रहने वाले गौर मंडल ने छलांग लगा दी थी। जिसके बाद से तीस्ता नदी से लेकर गाजोलडोबा तक डिजास्टर मैनेजमेंट टीम लगातार युवक की तलाश कर रहा था।
इसके बाद सोमवार देर शाम युवक का शव भक्ति नगर थाना अंतर्गत लालटुंग बस्ती संलग्न तीस्ता नदी किनारे से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि आज शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन
[ad_2]