Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 4 मार्च (हि.स.)। भाजपा के सरगुजा लोकसभा सीट से प्रत्याशी और पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज की कार का जशपुर से अपने घर लौटते समय रविवार की देर शाम एक्सीडेंट हो गया। हादसे में चिंतामणि महाराज पूरी तरह से सुरक्षित हैं।वहीं उनकी कार से टकराने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये हैं। घायल युवकों को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सुरगुजा जिले के एएएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब चिंतामणि महाराज जशपुर से अपने घर लौट रहे थे। टिकट मिलने के बाद चिंतामणि महाराज जशपुर जिले में स्थित अपने आश्रम गए हुए थे। चिंतामणि महाराज बतौली होते हुए वापस घर लौट रहे थे। महाराज की कार जैसे ही एनएच 43 पर शांतिपारा बासेन झूरी तालाब पर पहुंची वैसे ही बाइक सवार युवक उनकी कार से टकरा गए। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। युवकों को बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चिंतामणि महाराज पूरी तरह से ठीक हैं। घटना के बाद उनको दूसरी गाड़ी से उनके घर भिजवाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा