Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



अररिया, 06जनवरी(हि.स.)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरुज्जमा अंसारी ने प्रदेश इकाई का गठन किया है, जिसमे उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया की सहमति पर 8 उपाध्यक्ष,3 महामंत्री,8 मंत्री और प्रदेश महिला संयोजक और प्रदेश महिला सह संयोजक के नामों का ऐलान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष कमरुज्जमा अंसारी की ओर से घोषित प्रदेश कमिटी में अररिया के जुबैर आलम और शफीक अंसारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।जुबैर आलम अररिया के जोकीहाट प्रखंड से आते हैं और सियासत में शुरुआती समय से ही भाजपा के लिए काम किए हैं।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत कई पदों पर रहकर अकलियत के बीच भाजपा का झंडा ढोने का काम किया है और पार्टी से लोगों को जोड़कर संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम किया।जुबैर आलम के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनकी अगुवाई में न केवल अररिया और सीमांचल का इलाका बल्कि प्रदेश में भी भाजपा अकलियत के बीच संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा
[ad_2]
Source link