Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-पेंशन केस की फाइल तैयार करने के बदले में की थी रिश्वत की मांग
चण्डीगढ 1 मार्च (हि.स.)। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सोनीपत जिले के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत सहायक प्रेम सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित पेंशन केस की फ़ाइल तैयार करने के बदले में रिश्वत ले रहा था।
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सोनीपत में सहायक के पद पर कार्यरत प्रेम सिंह एक पेंशन का केस तैयार करने के बदले में दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। मामले की पुष्टि के बाद ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपित प्रेम सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपित के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो की टीम सभी आवश्यक सबूत जुटाने के लिए जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील