Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बालाघाट, 29 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में गुरुवार सुबह मवेशियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा गया। इस दुर्घटना में 18 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 से ज्यादा मवेशी घायल हो गए। जिनका पशु चिकित्सक इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी अनुसार घटना कटंगी थाना क्षेत्र के कटेधरा के पास की है। यहां एक ट्रक में मवेशियों को क्रुरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित हाेकर कटंगी के कटेधरा गांव के पास पलट गया। जिससे 18 मवेशी की घटनास्थल पर मौत हो गई और कई मवेशी घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे मवेशियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और पशु चिकित्सा महकमा मौके पर पहुंचा। घायल मवेशियों का उपचार किया गया और उन्हें गौशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक में पांच दर्जन से अधिक मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश