[ad_1]


कोलकाता, 28 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान के सुजानगढ़ में सुक्षेम आरोग्य विहार अस्पताल की स्थापना होने जा रही है। संस्था के अध्यक्ष के.सी. मालू ने कहा कि यह एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल होगा। इसकी बहुत आवश्यकता है क्योंकि क्षेत्र में ऐसा कोई अस्पताल नहीं है। बुधवार को कोलकाता में एक बैठक आयोजित की गई और इसकी अध्यक्षता दुबई स्थित अनिवासी भारतीय निर्मल सेठिया ने की, जो मूल रूप से सुजानगढ़ के रहने वाले है। सेठिया ने सभी से अस्पताल परियोजना के लिए पूरी मदद देने का आग्रह किया। ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य पी.आर. बाफना, बजरंग बाहेती, राजेंद्र दाधीच ने भी उपस्थित लोगो से सहयोग का आह्वान किया।
केसी मालू ने बताया कि परियोजना को राजस्थान सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है और परियोजना का विवरण साझा किया। विनोद काला, पारस मल लोढ़ा, हज़ारीमल पांड्या, महेंद्र पांड्या, आई पी टांटिया, गोविंद सारदा, एस एम सुराना, घनश्याम सारदा, आदित्य जाजोदिया, आलोक गाड़ोदिया, मनीष डागा, बी.एल. दुगड़, बजरंग बाहेती, सुशील राखेचा, सुनीता नाहटा, संजय बोकारिया, बिमल बेंगानी, समीर सरन एवं अन्य लोगो ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यकर्ता नारायण जैन ने इस परियोजना को शुरू करने के लिए ट्रस्टी बोर्ड की सराहना की। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा