[ad_1]

सिलीगुड़ी, 25 फरवरी (हि.स.)। सड़क पर स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग में रविवार को डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिससे पूर्व बाईपास के बानेश्वर मोड़ इलाके में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन को शांत कराते हुए सड़क को जाम मुक्त करवा दिया गया।
विधायक शिखा चटर्जी ने कहा कि सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) की ओर से सड़क नवीनीकरण के लिए स्ट्रीट लाइटों को हटा दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। हाल ही में एक युवक की मौत हो गई है। राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे है। जिस वजह से विधायक ने सड़क सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ पुलिस गश्त की बढ़ाने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा