[ad_1]

हुगली, 20 जनवरी (हि.स)। ”फर्जी हिंदू और पाकिस्तान समर्थक मुसलमान सोमवार को एकजुटता मार्च निकालेंगे। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा वाले मुसलमान एकजुटता रैली में नहीं जाएंगे। हिंदू धूप जलाएंगे और ममता बनर्जी के मार्च से पहले असली हिंदू शुभेंदु अधिकारी कोलकाता में राम मंदिर पर हजारों लोगों के साथ दीप जलाएंगे जो सच्चे हिंदू हैं वे मेरे साथ होंगे और नकली हिंदू दोपहर के समय ममता के साथ होंगे।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाना है। देश में इस दिन को मनाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ममता बनर्जी ने राज्य भर में सद्भाव का संदेश देने के लिए 22 जनवरी का दिन को चुना है। उनकी घोषणा के मुताबिक एकजुटता का संदेश देने के लिए 22 जनवरी को कोलकाता और हर जिले में ब्लॉक-दर-ब्लॉक मार्च निकाला जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा