[ad_1]

मीरजापुर, 27 फरवरी (हि.स.)। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लालगंज पुलिस ने गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित आरोपित को मंगलवार को थाना क्षे़त्र से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष लालगंज अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित आरोपित बृजभूषण रामाचार्य पुत्र बाबूलाल निवासी देवगांव जनपद आजमगढ़ को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेजा।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/सियाराम