Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,27 फरवरी (हि.स.)।पालघर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भूमि अभिलेख कार्यालय के उप अधीक्षक और लेखाकार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को उसके रिश्तेदार के मालिकाना हक वाली जमीन के लिए भूमि का माप रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए दोनो अधिकारियों ने रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी से इस मामले की शिकायत की और सोमवार को जाल बिछाकर उप अधीक्षक और लेखाकार को डहाणू स्थित उनके कार्यालय में रिश्वत के रूप में दोनों अधिकारियों को
25,000 रुपये और 5,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच जारी है।
हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र