[ad_1]

मुंबई,04 फरवरी (हि. स.)। पालघर जिले के वसई पूर्व इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में जारी काम के दौरान एक 32 वर्षीय मजदूर की मौत होने की घटना सामने आई है।इस संबंध में वालीव पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गयी है।मिली जानकारी का अनुसार,नसीफ मोहफीज शेख (32),वसई पूर्व मे रहता था। बताया गया है कि वह मधुबन, नक्षत्र आस्था चरण -1 निर्माण स्थल की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था।इसी दरम्यान वह अचानक सीमेंट कंक्रीट पर सिर के बल गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा।आनन-फानन में उसे आईएएससीएस हॉस्पीटल,वसई पूर्व में उपचार के लिए गये,फिर वहां डॉक्टर ने उनका चेकअप किया और पिछली रात 9:00 बजे से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज व आगे की तहकीकात में जुट गयी है।
हिदुस्थान समाचार/