Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,06 मार्च (हि.स.)। पालघर जिले के पेल्हार पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 27 वर्षीय शख्स द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है। इस संबंध में पेल्हार पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार,विजय सोनी (27),निवासी-वसई पूर्व में रहता था। बताया गया है कि,विजय ने किसी अज्ञात कारण वश 5 मार्च को घर के छत पर लगे लोहे की पाईप में वायरिंग की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदुस्थान समाचार/