Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 27 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा जा रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 159 दर्ज किया गया। स्थिति के आकलन के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति ने राजधानी से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चरण एक भी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मंगलवार शाम चार बजे के वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार दिल्ली में एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी (159) में दर्ज किया गया।
वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग ने कहा कि एक्यूआई में सुधार हो रहा है। एक्यूआई में सुधार के क्रम को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के पहले चरण के तहत लगाई गई पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा ली गई हैं। 19 फरवरी को ग्रैप चरण दो की पाबंदियां हटा ली गईं थी।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/दधिबल