Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 26 फ़रवरी (हि.स.)। जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर लघु सचिवालय के पीछे आरयूबी का निर्माण करवाया जाएगा। इसका चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जींद रेलवे अंडरब्रिज का शिलान्यास किया। इस रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण पर लगभग अढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसके बन जाने के बाद जींद के लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे विभाग द्वारा लघु सचिवालय के पीछे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और कहा कि विकास में रेलवे की भूमिका अहम होती है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर एवं विधायक प्रतिनिधि डा. राजन चिल्लाना ने संयुक्त रूप से जिला स्तर पर विधिवत रूप से शिलान्यास किया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य आगामी छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि जींद जिला में विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी और जिला के विकास के लिए हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं ताकि यह जिला भी विकास के मामले में अग्रणी जिला में शामिल हो सके। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अटल सेवा केंद्र के माध्यम से अपने आवेदनों को ऑनलाइन करवाएं और ज्यादा से ज्यादा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कर उनमें मूलभूत परिवर्तन किए हैं जिससे अब आम लोगों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उनको रेलवे स्टेशनों पर मिलंगी। आज हमारे देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को फाटक रहित बनाने का निश्चय किया है। जिसके परिणाम स्वरूप अब देश में सभी फाटकों पर ओवरब्रिज एवं अंडर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने का भी संकल्प लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव