[ad_1]

धर्मशाला, 10 फरवरी (हि.स.)। कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार, पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, विधायक केवल सिंह पठानिया तथा विधायक संजय रत्न सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का गत देर सायं निधन हो गया।
उन्होंने शोक संदेश में परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की प्रार्थना की है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील