[ad_1]

धमतरी, 26 फरवरी (हि.स.)।कुरूद नगर में बढ़ते नशा के विरोध में अवैध शराब, गोली,गांजा पर अंकुश लगाने, अपराध रोकने के लिए, यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर नगर पंचायत के खिलाफ एवं पुलिस प्रशासन को जागरूक करने नागरिक मंच कुरूद ने ज्ञापन सौंपा। अपराध मुक्त कुरूद बनाने की मांग की।
कारगिल चौक कुरूद से नगर पंचायत कार्यालय एवं पुलिस थाना कुरूद तक नागरिक मंच के सदस्यों ने रैली निकाली। कुरूद में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए अवैध शराब की बिक्री, गोली, गांजा की बिक्री पर अंकुश लगाने, तेज़ रफ़्तार से चलाने वाले बाइकर्स पर चालानी कार्रवाई करने, दुर्घटना जनक सीमा में पुलिस बल जैसे विभिन्न विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस शासित नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके नेताओं के द्वारा कुरूद को छह माह में नशा मुक्त करने के ढकोसलापूर्ण वादे को याद दिलाते हुए उन्हीं नेताओं के संरक्षण का आरोप लगाया। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि छत्तीसगढ में सरकार बदल चुकी है, इसलिए अपने छवि बदलने के लिए काम करें।
ज्ञापन सौंपने वालो में रविकान्त चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, भानु चन्द्राकर नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत, कृष्णकांत साहू विधायक प्रतिनिधि, नपं मूलचंद सिन्हा सांसद प्रतिनिधि , व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा, उपाध्यक्ष रवि चन्द्राकर, पूर्व पार्षदगण, पिंटू चन्द्राकर, लोकेश सिन्हा, खिलेन्द्र चन्द्राकर, सुनील चन्द्राकर, नेमी बैस, साधना देवांगन, वरिष्ठ नागरिक मालकराम साहू, भूषण देवांगन, भारत भूषण पंचायन, कैलाश शुक्ला, जितेंद्र चन्द्राकर, धनेश्वर निर्मलकर, देवेन्द्र दादर, बीरेन्द्र बैस, असीम चन्द्राकर, सूरज देवांगन, किशोर यादव, भारत ठाकुर, पुष्कर गोस्वामी, संजू चन्द्राकर, प्रमोद शर्मा, डुगेश साहू, नरेन्द्र सोनी, कमलेश रेड्डी, ओमप्रकाश यादव, भोजराज चन्द्राकर, अनूप यादव, खेमराज सिन्हा, रंजित साहू, टीकम कटारिया, सुशील देवांगन, हितेन्द्र नंद, दिलीप टंडन, प्रवीण शर्मा सहित नागरिक मंच सदस्य शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा