[ad_1]

लखनऊ, 26 फरवरी (हि.स.)। गाजीपुर थाना क्षेत्र से लापता महिला गीता की लाश पुलिस ने हरदोई जनपद में बरामद की है। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए युवती समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या उसके ही मालिक ने अपने कर्मचारियों के सहयोग से किया है। हत्या के पीछे पैसे का लेनदेन होना बताया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजित आर शंकर ने पत्रकारों को बताया कि मूलरूप से हरदोई जनपद के सुभाषनगर में रहने वाले नीरज सिंह ने 23 फरवरी को अपनी पत्नी गीता सिंह के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने 25 फरवरी को महिला की लाश बरामद कर ली है।
इसी मामले की जांच और गीता सिंह के मोबाइल फोन की सीडीआर के आधार पर हरदोई निवासी अभिनव वर्मा, अर्जुन वर्मा, शिवम वर्मा, कमल वर्मा और योगिता रावत को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। गीता सिंह की हत्या करना शव को हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित बरगदहिया पुल के पास शव को बोरे में रखकर बालू, मौरंग भरकर पुल से ऊपर से नीचे पानी में फेंका है। आरोपितों ने साक्ष्य नष्ट करने के उदृेश्य से गीता सिंह के कपड़े, पर्स अन्य समान को संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में जलाया गया था। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर जले हुए अवशेष को कब्जे में ले लिया है।
अभिजित आर शंकर ने बताया कि गीता सिंह अभिनव के यहां काम करती थी। 21 और 22 तारीख की रात को दोनों में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अभिनव ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने सहयोगियों की मदद से लाश को कार में भरकर हरदोई की नदी में फिकवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/दिलीप