Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 25 फरवरी (हि.स.)। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आरोपित शुभम वाकड (19 वर्ष) को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की छानबीन मुंबई पुलिस टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार अभय नाम के एक यूजर ने 11 फरवरी को सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट किया, जिसमें गुंडागर्दी में शामिल होने का इरादा जताते हुए मार्गदर्शन मांगा था। आरोपित शुभम वाकड़ ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक हथियार खरीद कर मुख्यमंत्री और उनके बेटे को निशाना बनाने का उल्लेख किया। इस पोस्ट की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने वाकड़ को पुणे से गिरफ्तार किया। वाकड़ पुणे में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) की पढ़ाई कर रहा है और उसे कंप्यूटर तकनीक की अच्छी समझ है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/संजीव