Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

ग्वालियर, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराधान सहायक अधिकारी परीक्षा-2022 ग्वालियर में रविवार, 25 फरवरी को तीन परीक्षा केन्द्रों पर होगी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 1157 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ग्वालियर में सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार को नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर डीडी शर्मा को परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने शनिवार को बताया कि कराधान सहायक अधिकारी परीक्षा के लिए ग्वालियर में तानसेन रोड़ स्थित शिक्षा महाविद्यालय शासकीय विजयाराजे महाविद्यालय मुरार व झाँसी रोड़ स्थित भीमराव अम्बेडकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिये कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका टेलीफोन नम्बर 0751-2446214 है। कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक आई आर भगत (मोबा. 9425135143) को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम 25 फरवरी को प्रात: 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कार्यशील रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश