[ad_1]

फतेहाबाद, 24 फरवरी (हि.स.)। चोरों ने रतिया में एक मकान के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये कैश और सोने के गहने चोरी कर लिए। वारदात के समय पूरा परिवार मेले में गया हुआ था। जब वह मेले से लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नं. 9 रतिया निवासी जगमेल सिंह ने कहा है कि शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ सती माई जाखनदादी मेला में माथा टेकने गया हुआ था। जब वह मेले से वापस लौटा तो उसने देखा कि उसके मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने सामान की जांच की तो पाया कि अज्ञात चोर पीछे से उसके मकान में घुसे और वहां से 2 लाख रुपये कैश, 8 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने उसके मकान में तीन तालों को तोड़कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/वीरेन्द्र