Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

आगरमालवा, 24 फ़रवरी (हि.स.)। आगरमालवा कोतवाली पुलिस थानान्तर्गत ग्राम कसाईदेहरिया में एक 32 वर्षीय महिला की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी रामलाल पंवार ने बताया कि शनिवार को जिले के ग्राम कसाईदेहरिया निवासी राजमणि पति संदीप गुर्जर उम्र 32 वर्ष का शव जिला चिकित्सालय लाया गया था। पिता हेमराज और ससुर दौलतसिंह ने पुलिस को बताया कि राजमणि पानी भरने के लिये कुएं पर गई थी, काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नही लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान कुएं में उसकी चप्पल दिखाई दी इसके बाद शव का बाहर निकाला गया। परिजनों के अनुसार राजमणि पैर फिसलने की वजह से कुएं में गिर गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा