Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उड़ाएंगी ड्रोन, सरकार करेगी मदद
हिसार, 24 फरवरी (हि.स.)। सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कहा है कि स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सरकार व जनता के बीच कड़ी के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वरोजगार व जनता की सहायता के लिए स्वयं सहायता समूहों व एनजीओ की पूरी मदद करती है। वे शनिवार को महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान के तहत शहर की एनजीओ व सहायता समूह संस्थाओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने कार्यक्रम में गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।सांसद ने कहा कि घर की महिला आगे बढ़ती है तो समाज भी आगे बढता है। जिले में 367 एनजीओ कार्यरत हैं, जिसमें हजारों महिलाएं जुड़ी हुई हैं। महिलाओं को आर्थिक सशक्त करने की दिशा में सबसे अहम कदम प्रतिवर्ष एक हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में देश भर में शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
सांसद ने महिला स्वयं सहायता समूूहों को उद्यम लगाकर उनका विस्तार करने के लिए अनुदान और सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में खेती-किसानी में कई तरह की तकनीक आई हैं, उनमें से एक ड्रोन भी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उन्हें जल्द ड्रोन देने के साथ-साथ उसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए सरकार की नई ड्रोन योजना ड्रोन उद्योग के लिए अवसरों और विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उद्योग और कृषि दोनों के लिए जीत की स्थिति पैदा करेगी। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की मदद से प्रगतिशील कदम उठाए जा सकते हैं।
गुरू रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने उपरांत उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को याद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हमारे देश की रक्षा की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू व संजीव रेवड़ी, जिला महामंत्री अशोक सैनी व आशीष जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता रेड्डू, रविंद्र रॉकी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, कपूर सिंह बेनीवाल, सीमा गोदारा, नीरज देवी, अमर पातड़, सहित महिला स्वयं सहायता समूह ग्रुप की महिलाएं, एनजीओ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव