[ad_1]

मुंबई,21 फरवरी (हि स) राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज, ठाणे नगर निगम के एमबीबीएस छात्र आकिफ रेशमवाला ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से स्वर्ण पदक जीता है। आकिफ़ को जनरल मेडिसिन में गोल्ड मेडल मिला है. वह कॉलेज में भी प्रथम आए और प्रसूति एवं स्त्री रोग और बाल रोग विज्ञान में विशेषज्ञता हासिल की।
ठाणे मनपा सूचना प्रसारण कार्यालय द्वारा आज बताया गया कि आकिफ रेशमवाला ने कॉलेज में अपने पहले वर्ष से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पहले और दूसरे वर्ष में उन्होंने कॉलेज स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। एमबीबीएस के पहले वर्ष में वह राज्य में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने सभी चार वर्षों में शीर्ष शैक्षणिक प्रदर्शन हासिल किया है। उन्होंने एमबीबीएस के चौथे वर्ष में 75.78 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
आकिफ़ मुंबई के रहने वाले हैं और अब उनका ध्यान नीट पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी पर है। आकिफ ने बताया कि जनरल मेडिसिन विषय में गोल्ड मेडल पाकर वह बहुत खुश हैं, मेहनत का फल मिला। इसके अलावा, मैंने ठाणे मनपा के राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज और छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भी बहुत कुछ सीखा। शिक्षकों द्वारा दिया गया मार्गदर्शन अध्ययन में बहुत उपयोगी रहा। आकिफ़ ने कहा, इसीलिए मैं जनरल मेडिसिन विषय में उत्कृष्टता हासिल करने और कॉलेज का नाम रोशन करने में सक्षम हुआ।आकिफ ने यह भी कहा कि नियमित पढ़ाई, अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ काम करने का अनुभव फायदेमंद रहा.है | आकिफ़ बहुत बुद्धिमान और मेहनती छात्र है। उन्होंने अपने प्रथम वर्ष से ही लगातार शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखा है। इसके अलावा, उन्होंने विद्यार्थी परिषद के वर्ष 2021-22 के लिए अकादमिक सचिव और अनुसंधान प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने विभिन्न प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भी सफलतापूर्वक भाग लिया है। राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राकेश बारोट ने कहा, हम सभी उनकी सफलता से संतुष्ट हैं।
हिंदुस्थान समाचार/रविन्द्र