[ad_1]


सहरसा,05 जनवरी (हि.स.)। तिरहुत रेंज के आइजी व निवर्तमान कोशी रेंज के डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।आरक्षी अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रमोशन एक रूटीन प्रक्रिया है।जिसके तहत मुजफ्फरपुर में पदभार ग्रहण भी कर लिया है।आज यहां विदाई समारोह में आया हूं। उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक पल है।जहां मैं दो वर्षों तक यहां के पुलिस पदाधिकारी के साथ कार्य कर अच्छा अनुभव लेकर जा रहा हूं। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला।मैंने लोगों को सदा न्याय दिलाने का कोशिश किया।उन्होंने कहा कि कोसी में कोई भी संगठित अपराध नहीं है बल्कि यहां कफ सिरप एवं कोरेक्स से युवा बर्बाद हो रहे हैं और अपराध में लिप्त पाए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को संभालने तथा ड्रग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा की ज्यादातर लड़के कोरेक्स के कारण अपराध कर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण मधेपुरा में देखने को मिला।जिसने कोरेक्स पीकर लूट के दौरान गोली मार दी। जब उसका नशा खत्म हुआ तो उसे भी गोली चलाना याद नहीं था।ये बहुत गंभीर स्थिति है।इसके लिए हम सभी दोषी है।इसके अभिभावक समाज एवं प्रबुद्ध जन मिलकर काम करना आवश्यक है।इसके लिए पुलिस आपके साथ है।
इस अवसर पर सभी एसडीपीओ,इंस्पेक्टर, थाना अध्यक्ष,ओपी अध्यक्ष सहित पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर नम आंखों से विदाई दी।ज्ञात हो कि कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे तिरहुत क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बने।जिसका मुख्यालय मुजफ्फरपुर बनाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा
[ad_2]
Source link