Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बैड आरक्षित रखे
देहरादून, 20 फरवरी (हि.स.)। मुख्य सचिव ने कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला के संचालन के पहले दिन से ही अस्पताल में सभी सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करने के चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए हैं।
सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले 300 बैड के कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला देहरादून और 200 बेड वाले मदर एण्ड चाइल्ड हेल्थ हॉस्पिटल हरिद्वार की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक की। इस सुपर स्पेशिलिटी कैंसर अस्पताल का संचालन अगले एक वर्ष में आरम्भ हो जाएगा।
मुख्य सचिव ने कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला में कैंसर के उपचार में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों, उपचार सुविधाएं और मैनपॉवर की उपलब्धता को एक साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बैड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज