Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 20 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा स्थित नादौन और स्लोह में दो केंद्रीय विद्यालयों की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को लगभग 38 करोड़ की लागत से बने इन नए भवनों का उद्घाटन कर उन्हें आम जनमानस को समर्पित किया।
इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इसे हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए ऐतिहासिक और बेहद लाभकारी बताया। अनुराग ठाकुर ने दोनों विद्यालयों में पढ़ने वाले 500- 500 बच्चों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को नए विद्यालय भवन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे हमीरपुर के विकास हेतु सदैव इसी प्रकार कार्यरत रहेंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अच्छी शिक्षा ही राष्ट्रनिर्माण की प्रथम सीढ़ी है। छात्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होती है। अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में छात्रों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मैं सदा ही प्रयासरत रहा हूँ। यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दो केंद्रीय विद्यालय केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण किया है। केंद्रीय विद्यालय नादौन की शुरुआत 1996 में हुई थी पर इसे अपना भवन 28 वर्षों बाद मोदी सरकार ने दिया है। मैं इसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि हमारे सभी युवाओं को एक साथ आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के अनुरूप 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।
अनुराग ठाकुर ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 34 वर्षों बाद नई शिक्षा नीति लागू की है। इसमें स्थानीय भाषाओं, खेलकूद और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया गया है। आज पूरे देश में 10,000 से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब कार्यरत हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/ उज्जवल