Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मथुरा, 19 फरवरी(हि.स.)। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में सभी मंडलों से भाजपाई अयोध्या के लिए सोमवार को रवाना हुए। लगभग 03 हजार से अधिक रामभक्त 50 बसों के जरिए अयोध्या पहुंचेंगे।
मथुरा के रामभक्तों में अयोध्या जाने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। बसों की रवानगी के समय माहौल जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया कि यात्रा के लिए रामभक्तों के नामों का चयन किया गया है। प्रत्येक बूथ से तीन रामभक्तों को रामलला दर्शन का मौका मिला है। अयोध्या पहुंचने पर रामभक्तों के लिए भोजन और ठहरने तक की सम्पूर्ण व्यवस्था पार्टी ने की है। यात्रा के आरंभ में राया कट पर सभी बसों के रामभक्तों के लिए भोजन के पैकेट और पानी की बोतलों की व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रामभक्त मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश