Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देवरिया,18 फरवरी (हि.स.)। मईल थाना क्षेत्र में एक सेफ्टी इंजीनियर की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सलेमपुर पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मईल थाना क्षेत्र के पिपरा पाठक के रहने वाले अभिषेक कुमार पाठक (33) पुत्र प्रदुमन पाठक उत्तराखण्ड में सेफ्टी इंजीनियर का काम करते हैं। जिनकी शादी 2022 दिसम्बर में हुई थी। पत्नी एक दिन अपने ससुराल में रह कर वापस घर चली गई। उसके बाद वापस नहीं आई। फोन से वह टार्चर करती थी। अभिषेक शनिवार को अपने घर पहुंचे थे। अचानक तबियत खराब होने पर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची सलेमपुर पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने बताया कि शादी के एक दिन बाद पत्नी वापस चली गई थी। जिससे वह काफी परेशान रहते थे। मुकदमा भी चल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/राजेश