[ad_1]







मुरादाबाद, 18 फरवरी (हि.स.)। जिले के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ले के एक युवक और उसके दोस्त पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। थाना बिलारी एसएचओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रविवार को शिकायकर्ता पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक और उसके मित्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलारी का मोहल्ला बाजार निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीती 16 फरवरी को शाम लगभग 4-5 बजे के बीच उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को मोहल्ले का ही साकिब पुत्र साकिर व उसका दोस्त ईदा बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके साथ उसकी बेटी घर में रखे हुए 75,000 रुपये का सोने का एक हार, दो अंगूठी व अन्य जेवरात आदि अपने साथ लेकर चली गई है। थाना बिलारी कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपित साकिर और उसके दोस्त ईदा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/आकाश