Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 18 फरवरी (हि.स.)। बाइक दुर्घटना में एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई है। दुर्घटना शनिवार देर रात सिलीगुड़ी वीनस मोड़ संलग्न फ्लाईओवर की है। मृतक का नाम साहिन अली है।
सूत्रों के अनुसार, साहिन सूर्यसेन कॉलेज का छात्र था। वह फोटोग्राफी करता था। सिलीगुड़ी के अशरफनगर में एक किराए के मकान में रहता था। शनिवार शाम को साहिन ने पिता से काम पर जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात घर लौटने के दौरान फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे साहिन का मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और साहिन को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, खबर पाकर साहिन के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा