[ad_1]

हुगली, 06 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले के श्रीरामपुर थाना अंतर्गत पांचू बाबू बाजार इलाके में स्थित एक विदेशी शराब की दुकान में बुधवार को आयकर विभाग की एक टीम में छापा मारा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की इस टीम में पांच सदस्य थे छापे के दौरान केंद्रीय बल के छह जवान विदेशी शराब की दुकान के बाहर तैनात थे बुधवार सुबह शुरू आयकर विभाग की छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी थी।
खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस विदेशी शराब की दुकान पर छापेमारी क्यों की। इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन खबर लिखे जाने तक कुछ भी स्पष्ट नहीं था। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा