[ad_1]

उधमपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। उधमपुर पुलिस ने पिछले दो दिनों में चार गोवंश तस्करों को पकड़ा, 79 मवेशियों को बचाया और गोवंश तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए 08 वाहनों को जब्त किया।
पुलिस स्टेशन मजालता की टीम ने गोवंश तस्करी की दो कोशिशों को विफल कर दिया, जिसमें पंजीकरण संख्या जेके03-1729 और जेके14जी-0065 वाले दो वाहनों से 22 गोवंश को बचाया गया। दोनों वाहनों के चालक अपने वाहनों को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग गए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन मजालता में दो मामले एफआईआर नंबर 18/2024 और 19/2024 अंडर सेक्शन 188आईपीसी, 11 पीसी के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
गोवंश तस्करी के एक अन्य मामले में, पुलिस पोस्ट रौन दोमेल की टीम ने रौन दोमेल नाका पॉइंट पर पंजीकरण संख्या जेके02एएच-7975, जेके14-6357 और जेके01एपी-1871 वाले तीन वाहनों से 39 गोवंशों को बचाया। आरोपी व्यक्ति जिनकी पहचान चालक मोहम्मद सादिक पुत्र शाह मोहम्मद निवासी आरएस पुरा जम्मू, और चालक मोहम्मद खलीम निवासी झज्जर कोटली के रूप में हुई है जबकि एक तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गया। इस संबंध में, पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत तीन अलग-अलग एफआईआर पुलिस स्टेशन उधमपुर में दर्ज की हैं।
एक अन्य गोवंश तस्करी का मामला, जिसमें पुलिस स्टेशन चिनैनी की पुलिस टीम ने 02 वाहनों से 14 गोवंश को बचाया। इस दौरान पुलिस एक गोवंश तस्कर इमरान खान पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी थर्ड, बली, उधमपुर को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा वाहन चालक मौके से भाग गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन चिनैनी में एफआईआर नंबर 20/2024 और 21/2024 दर्ज है।
इसी प्रकार पुलिस पोस्ट टिकरी में गोवंश तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया गया, जिसमें 04 गोवंश को बचाया गया और वाहन पंजीकरण संख्या जेके20बी-0041 को जब्त कर लिया गया। जबकि पुलिस आरोपी ड्राइवर जिसकी पहचान मोहम्मद यूनिस पुत्र मोहम्मद भुट्टू निवासी कारू, बाघा, रियासी के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में, कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला पुलिस स्टेशन रेंबल में दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश
———–/बलवान