[ad_1]




गुवाहाटी, 05 जनवरी (हि.स.)। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से जीआरपीएफ की एक टीम ने नियमित तलाशी के दौरान सोना के दो बिस्कुट समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात अवध असम एक्सप्रेस में चलाए गए तलाशी के दौरान एस-1 के 10 नंबर सीट पर सफर कर रहे यात्री के पास से सोना के दो बिस्कुट बरामद किया। जिसका वजन 328 ग्राम आंका गया है।
इस मामले में अल्तर खान (मणिपुर) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/अरविंद
[ad_2]
Source link