Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नगांव (असम), 17 फरवरी (हि.स.)। जिले के चापरमुख में ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि शुक्रवार की रात चापरमुख पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और हेरोइन से भरी 10 साबुनदानी के साथ तीन नशा तस्करों को पकड़ने में कामयाब रही। गिरफ्तार किए गए तीनों ड्रग्स तस्करों की पहचान जरीना खातून, निजाम उद्दीन और बहारुल इस्लाम के रूप में हुई है।
तीनों रूपही, नगांव के निवासी बताये गये हैं। ड्रग्स तस्कर सिलचर से ट्रेन द्वारा ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे। जैसे ही वे चापरमुख रेलवे जंक्शन पर उतरकर एक ऑटो से जाने वाले थे, चापरमुख थाना की पुलिस ने सभी तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद