[ad_1]

अजमेर, 16 फरवरी(हि.स)। अजमेर में 7वीं कक्षा की स्टूडेंट से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पीड़िता को घूमाने के बहाने अपने जीजा के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आदर्श नगर थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित मां की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। शिकायत में बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी है। जो 7वीं कक्षा की स्टूडेंट है। बेटी ने उसे बताया कि हर्षित नाम का लड़का उसे दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। उसे मना किया लेकिन वह फिर भी नहीं माना। जब वह घर से काम के लिए निकली इसी दौरान आरोपित उसे मिला और बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने अपने जीजा के घर लेकर चला गया। पीड़िता ने मां को बताया कि वहां आरोपित ने उसके साथ रेप किया। बाद में आरोपित उसे एक स्कूल के बाहर छोड़कर चला गया। बेटी के द्वारा बताई गई घटना के बाद पीड़ित की मां आदर्श नगर थाने पहुंची और मामले में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आदर्श नगर थाना प्रभारी चेनाराम बेडा के द्वारा किए जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप