Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 14 फरवरी (हि.स.)। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने बुधवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली 03 शातिर महिला तस्करों को भारी मात्रा में अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा नाजायज गांजे का व्यापार करने वाले अपराधियों के विरूद्ध जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी टूंडला कुलदीप दीक्षित पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर केडी होटल के पास से मादक पदार्थ तस्करी करने वाली 03 शातिर महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने भारती पत्नी राकेश, वंदना पत्नी दीपक व मीरा पत्नी गौतम निवासीगण नगला खुशहाली भोगीपुरा थाना शाहगंज जिला आगरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 1 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/बृजनंदन