[ad_1]

मुंबई,10 फरवरी (हि.स.)। दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच युनिट ”3” विरार ( मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय ) की टीम ने सफलता पाई है।
यह कार्रवाई डीसीपी (क्राइम) अविनाश अंबुरे व एसीपी (क्राइम) मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में युनिट 3 के सीनियर पीआई प्रमोद बडाख की टीम ने की है। पुलिस के अनुसार,नालासोपारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में वर्ष 2021 से माह नवंबर 2023 तक के बीच हुए दुष्कर्म का मामला पीड़िता ने दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद गुलजार गुल मोहम्मद शेख (56) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह पिछले 3 महीने से मुंबई के औरंगाबाद में अपनी मौजूदगी छिपाकर रह रहा था। कोर्ट ने आरोपी को 16 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
हिदुस्थान समाचार/