[ad_1]

सिलीगुड़ी, 09 फरवरी (हि.स.)। बागडोगरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अमजद अली है। वह नक्सलबाड़ी का रहने वाला है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम बागडोगरा के सिंगीझोरा चाय बागान संलग्न इलाके में अभियान चलाकर एक युवक को पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपए बताई गई है। आरोपित को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गू