[ad_1]










गुवाहाटी, 09 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर 20 मवेशियों को लेकर जा रहे एक वाहन को जब्त करने के साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आज तड़के सुबह चार बजे जोराबाट पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में जोराबट पुलिस चौकी के पास चलाए गए अभियान के दौरान टैंकर (एएस-02सीसी-8143) को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहन में अवैध तरीके से 20 मवेशियों को नगांव जिले से मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था। इस मामलों में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार पशु तस्करों पहचान नूर मोहम्मद (24, नगांव), रियाज उद्दीन (32, नगांव), फरिदुल इस्लाम (32, नगांव) और नूर हुसैन (33, सामुगुड़ी) के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने अभियान के दौरान एक कार (एएस-02एएल-5089) को भी पशु तस्करों से जब्त किया है।
जब्त किए गए वाहन में बड़े ही क्रूर तरीके से सभी पशुओं की तस्करी की जा रही थी। ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद मवेशियों की तस्करी जारी है। पुलिस इस संबंध में असम पशु अधिनियम के तहत एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद