[ad_1]

उधमपुर, 5 फरवरी (हि.स.)। मलाड गांव का एक दूध विक्रेता र्साइं मोहम्मद दूकानदार से अपने एक माह के दूध के पैसे लेकर मेटाडोर में अपने घर की ओर जा रहा था कि अचानक कुछ महिलाओं जिनकी संख्या पांच बताई जा रही है तथा जो बाहिरी राज्य की बताई जा रही हैं पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी जेब काट कर 55,950 रूपए निकाल लिए हैं। वहीं इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई।
चौकी अफसर कमल शर्मा को इसकी जानकारी लगते ही उनकी अध्यक्षता में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और उन्होंने महिलाओं को गाड़ी में बिठाकर उधमपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया ताकि घटना की जांच हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच प्रारंभ कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान