Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कानपुर, 04 फरवरी (हि.स.)। अरौल थाने की पुलिस ने रविवार को नाबालिग बच्ची की हत्या के आरोप में उसकी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया।
गजना गांव में रहने वाली दस वर्षीय रिहाना को उसकी सौतेली मां फरजाना ने तीन फरवरी को मारपीट घायल कर दिया था। इस संबंध में पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल अवस्था में रिहाना को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने नाबालिग रिहाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि रिहाना को उसकी सौतेली मां फरजाना और उसके पति अनीस हर समय प्रताड़ित करते थे। तीन फरवरी की शाम भी उसकी पिटाई की गई थी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आई थी। रविवार को रिहाना की सौतेली मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/दीपक/दिलीप