Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोकराझार (असम), 04 फरवरी (हि.स.)। सीमा चौकी दादगिरी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीम ने अंतरराष्ट्रीय भारत-भूटान सीमावर्ती पीलर संख्या-169/5 के पास एक तस्कर को भूटानी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसबी सूत्रों ने आज बताया है कि भारत-भूटान गेट के पास बीती रात को वाहन तलाशी के दौरान भूटान से भारत की ओर आर रहे एक बलोरो कैंपर वाहन (बीपी-3ए-2175) की तलाशी ली गयी। वाहन से काफी मात्रा में भूटानी शराब बरामद किया गया। इस मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।
ड्राइवर की पहचान गणेश कुमार बसनेट (39, भूटान) के रूप में की गई है। जब्त की गई अवैध शराब एवं वाहन सहित चालक को लैंड कस्टम ऑफिस हातीचर को अग्रिम कार्रवाई के लिए एसएसबी ने सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद