[ad_1]

रतलाम, 3 जनवरी (हि.स.)। रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई जिसमें लाखों रु का प्लास्टिक स्वाहा हो गया।
प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर चार दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। इसके बाद बीस से अधिक दमकलों ने सात घण्टे से अधिक समय में आग पर काबू पाया। आग की चपेट में एक मकान भी आ गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
हिन्दस्थान समाचार/शरद जोशी
[ad_2]
Source link