[ad_1]

गोलाघाट (असम), 02 फरवरी (हि.स.)। गोलाघाट के सालमारा बाईपास पर रंगदै में एक रहस्यमय अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
एक पुरुष का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर किसी ने उसे इलाके फेंक दिया होगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश /श्रीप्रकाश/अरविंद