Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बरपेटा (असम), 30 जनवरी (हि.स.)। बरपेटा जिलांतर्गत बाघबर के मोरीगांव गांव में नृशंस तरीके से बच्ची की हत्या के मामले में एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। बच्ची की हत्या के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों और छात्रों ने मंदिया हाई स्कूल मैदान से राजस्व सर्कल अधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया। यह लोग हत्या के आरोपित को फांसी देने की मांग कर रहे थे।
दरअसल, बरपेटा में मंदिया के पास मोरीगांव के तारिफुद्दीन उर्फ टीपू के घर पर सोमवार को गुरुवार से लापता छह साल की बच्ची का शव मिला था। इसके बाद पूरे क्षेत्र में रोष फैल गया था। इस मामले में बरपेटा पुलिस ने मौके पर तारिफुद्दीन उर्फ टीपू समेत उनके परिजनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में पता चला कि तारिफुद्दीन का किशोर पुत्र इस हत्या में शामिल है। छह साल की बच्ची की हत्या के आरोप में एक किशोर को बरपेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने अभी तक उन परिस्थितियों के बारे में खुलासा नहीं किया है, जिसके तहत छह साल की बच्ची की हत्या की गई थी। बरपेटा के पुलिस अधीक्षक के अनुसार जल्द ही घटना की पूरी जानकारी सार्वजनिक करेंगे।प्रदर्शनकारियों ने बच्ची के हत्यारोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जांच में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद//सुनील