[ad_1]






अररिया,01 फरवरी (हि.स.)।
जिला के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के मुमताज चौक के पास दो दिन पहले भारत फाइनेंस लिमिटेड नमक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड मैनेजर से 1.45 लाख रुपये लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। भारत फाइनेंस लिमिटेड नमक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड मैनेजर रानीगंज थाना क्षेत्र के हिंगना गांव निवासी 25 वर्षीय गुरुदेव पासवान पिता – दिनेश पासवान ने कलेक्शन किए हुए रकम गबन करने के उद्देश्य से लूट की साजिश रची थी।
लूट की इस साजिश में फील्ड मैनेजर ने अपने ही गांव के अपने एक साथी 22 वर्षीय मुकेश पासवान पिता – मनोज पासवान को शामिल किया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर खुलासा कर लिया।मामले में पुलिस ने भारत फाइनेंस लिमिटेड नमक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड मैनेजर गुरुदेव पासवान और उनके सहयोगी मुकेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों के निशानदेही पर लूटी गई राशि में से 87 हजार 860 रुपये बरामद कर लिए हैं। वहीं साजिश में शामिल दोनों के मोबाइल और दो मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द