Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


धौलपुर, 5 मार्च (हि.स.)। राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर धौलपुर जिले में पुलिस द्वारा मंगलवार को अवैध खनन के विरुद्व कडा और बडा अभियान चलाया गया। भरतपुर रेंज के साथ चले आपरेशन अरावली अभियान में धौलपुर जिले में चंबल रेत तथा पत्थर के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना इलाकों में 24 प्रकरण दर्ज कर कुल 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
धौलपुर जिले में चंबल रेत तथा डांग इलाके में सेंड स्टोन के अवैध खनन के विरुद्व मंगलवार अल सुबह से शुरू किए गए आपरेशन अरावली अभियान का जिम्मा स्वंय पुलिस कप्तान बृजेश ज्योति उपाध्याय ने संभाला। एसपी की अगुवाई में धौलपुर के सभी थानों की 53 पुलिस टीमों में 261 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 110 अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन के विरुद्व कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में चंबल रेता एवं सेंड स्टोन के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण में प्रयुक्त होने वाले 24 ट्रैक्टर ट्रॉली, 02 ट्रक एवं 02 केन सहित कंप्रेशर एवं सामान जब्त किया गया। आपरेशन अरावली अभियान में करीब 300 टन अवैध बजरी एवं 32 टन अवैध पत्थर भी जब्त किया गया है। आपरेशन में कोतवाली थाना इलाके के मौरौली एवं दिहौली में अवैध चंबल रेता के भंडारण को जेसीवी से नष्ट किया गया। इसके साथ ही सरमथुरा इलाके में अवैध पत्थर के खनन में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त किया गया। उधर,एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जिले में अवैध खनन के विरुद्व कार्रवाई जारी रहेगी। बताते चलें कि धौलपुर जिले में चंबल रेता के खनन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगी है। इसके बावजूद खनन माफिया चंबल से अवैध रुप से रेता का खनन एवं परिवहन करता है। इसके साथ ही सरमथुरा के डांग इलाके में वन क्षेत्र में सेंड स्टोन के खनन के मामले सामने आते रहे हैं। राज्य सरकार ने अपनी सौ दिवसीय कार्ययोजना में खनन पर सख्ती से रोक लगाने को शामिल किया है। भरतपुर रेंज में आईजी राहुल प्रकाश ने आपरेशन अरावली शुरू किया है। इसी के चलते नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मंगलवार को आपरेशन अरावली अभियान के तहत जिले में अवैध खनन के विरुद्व इस बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रदीप/ईश्वर