Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 31 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में भिंड के सीआरपीएफ के जवान पवन भदौरिया के कर्तव्य की बलिवेदी पर बलिदान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से शहीद जवान पवन भदौरिया की आत्मा की शांति और परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा है कि मध्यप्रदेश के शहीद वीर सपूत का परिवार स्वयं को अकेला न समझे। दु:ख की इस घड़ी में प्रदेशवासी शोकाकुल परिवार के साथ है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश