[ad_1]




– एम्स मुक्ति केन्द्र पास सड़क के किनारे मिले शव
गाजियाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। जनपद के कविनगर थाना इलाके में मंगलवार सुबह दोहरे हत्याकांड का मामला प्रकाश में आया है। यहां कमला नेहरू नगर क्षेत्र में एम्स नशा मुक्ति केन्द्र के पास सड़क किनारे एक युवती व पुरुष की लाश बरामद हुई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मौके से एक कार भी मिली है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस हर सम्भावित बिंदु से जांच पड़ताल में जुटी है। दोनों शवों के फोटो को आसपास के थानों को सर्कुलेट कर दिया गया है ताकि दोनों मृतकों की पहचान जल्द से जल्द हो सके और दोहरे हत्याकांड के कारणों और हत्यारों को पकड़ा जा सके। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि दोहरे हत्याकांड की गहराई से जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/दीपक/मोहित